एक देश एक राशन कार्ड योजना – क्या है, अब कैसे बनेगा Ration card ! जानें

Ration Card Online Check

राशन कार्ड एक जरुरी दस्तावेज है जिसकी जरुरत एक पहचान पत्र के साथ साथ राशन की दुकान से राशन लेने के लिए पड़ती है।  तो हम यहाँ पर आपको राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। आपको राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के साथ राशन कार्ड से होने वाले फायदे के बारें में भी आपको बतायेगे। राशन कार्ड आपको पता होगा की एक सरकारी दस्तावेज है जिसका उपयोग सार्वजानिक स्थानों पर किया जाता है, इसका उपयोग एक पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।

यह ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आदिवासी प्रमाण पत्र और कई अन्य प्रकारके प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किया जाता है भारत में राशन कार्ड को एक पहचान पत्र के रूप के भी उपयोग किया जाता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राशन कार्ड जारी करता  है। राशन कार्ड के लिए अब उपभोक्ता ऑनलाइन सुधार करा सकते है।


राशन कार्ड का उपयोग आप कहाँ कहाँ पर कर सकते  है –  

●  पहचान पत्र के रूप में राशन की दूकान पर राशन लेने के लिए जैसे गेहूँ, चावल ,शक़्कर चना दाल और अन्य तेल जैसी आवश्यक सामिग्री।

●  जीवन बिना के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए।

●  बैंक अकाउंट खोलने के लिए स्कूल में बच्चों का दाखिला कराने ले लिए मतदाता पहचान पत्र बनवाने में पासपोर्ट बनवाने में एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए सरकारी व् निजी योजनाओ का लाभ लेने के लिए निवास के  पता के रूप में।


इसके आलावा आप इसका उपयोग देश में अन्य प्रकार की जरुरी दस्तावेज बनवाने में कर सकते है। भारत में राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

कौन सा राशन कार्ड आपको मिलेगा

राशन कार्ड राज्य सरकार के आधीन सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राशन कार्ड जारी करता  है, भारत में राशन कार्ड तीन प्रकार के जारी किये जाते है।            अलग अलग कैटेगरी के अनुसार राज्य सरकार परिवारों की आर्थिक स्थितियों क्र अनुसार उनको उनकी कैटेगरी का राशन कार्ड जारी किया जाता है।
ये भी पढ़ें : ANDROIDMOBILE PHONE की Speed कैसे बढायें। फ़ोन हैंग होता है यागर्म ! जानें Tips

भारत में तीन जिन कैटेगरी में राशन कार्ड जारी किया जाता है बीपीएल, एपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड।

●  बीपीएल – गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो परिवारों को

●  एपीएल – गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वालो परिवारों को

●  अंत्योदय राशन – अत्यधिक गरीब परिवारों को


बीपीएल राशन कार्ड – बीपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को जारी किया जाता है, यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी आय 10000 रुपये से कम होती है बीपीएल राशन कार्ड का रंग लाल नीला और गुलाबी होता है।

एपीएल राशन कार्ड – यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले परिवारों को जारी किया जाता है, इस राशन कार्ड के लिए  कोई अधिकतम आय निर्धारित नहीं है, इस राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है, मोदी सरकार के अब ये राशन कार्ड जारी करना बंद कर दिया है।

अंत्योदय राशन कार्ड – यह राशन कार्ड सबसे गरीब परिवारों को जारी किया जाता है। ये राशन कार्ड ऐसे परिवारों की जारी किया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है जो परिवार भीख मांग कर या उनके घर में कोई कार्य करने वाला नहीं है ऐसे लोगो को जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं आर्थिक मदद

राशन कार्ड (Ration card )बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज

1. राशन कार्ड बनवाने के लिए ये जरुरी कागजात आपके पास होने चाहिए

2. आवेदन पत्र (राशन डीलर से ले)

3. मतदाता कार्ड / परिचय पहचान पत्र

4. परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो (2 फोटो)

5. पता प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली का बिल, पानी का बिल)

6. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

7. एक फैमली फोटो (फोटो में परिवार के सभी सदस्य हो)

8. गैस कनेक्शन की कॉपी (अगर है)


राशन कार्ड के लिए पात्रता की शर्ते

● आवेदक जिस राज्य से आवेदन कर रहा है वहां का निवासी होना चाहिए

● आवेदक का नाम मतदाता सूचि में होना चाहिए

● राशन कार्ड केवल परिवार के मुखिया के नाम से जारी होगा। परिवार की मुखिया महिला होगी

● परिवार के किसी सदस्य का पहले राशन कार्ड जारी न हुआ हो

Ration card के लिए शुल्क या फीस

राशन कार्ड के लिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लिया जाता है, नया राशन कार्ड वनबाने के लिए 30 रुपये से 45 रुपये तक लिए जाते है यह राज्य पर निर्भर करता है की आप किस राज्य में रहते है। यह शुल्क आप ऑनलाइन या कैश में जमा करा सकते है।


राशन कार्ड बनने या जारी होने में अधिकतम समय

राशन कार्ड के लिए बनने की समय सीमा राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है लेकिन फिर भीकुछ राज्यों ने यह समय सीमा 15 से 30 दिन की है, फॉर्म राशन डीलर या अधिकारी के पास जमा करने के पश्चात 1 सप्ताह या लगभग 7 दिन में जाँच पूरी हो जाती है।


राशन कार्ड आवेदन पत्र या एप्लीकेशन फॉर्म कैसे ले

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन फ्रॉम आपको राशन डीलर से या आपूर्ति विभाग के ऑफिस से ले सकते है। आप आवेदन पत्र राज्य की विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। हम यहना पर कुछ राज्यों की वेबसाइट दे रहे है वहां से आप सीधे फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

कुछ राज्य में आवेदन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन है उसके लिए आप अपने किसी नजदीकी कैफ़े से आवेदन करा सकते है।

आवेदन की प्रक्रिया

1. आवेदक को सर्व प्रथम अपना आवेदन पत्र भर के नजदीकी के ऑफिस में जमा करना होगा। 

2.आवेदन पत्र के साथ सभी मांगे गए जरुरी दस्तावेज सलंग्न करे, जैसे आधार कार्ड की कॉपी, पहचान पत्र की कॉपी, विजली का बिल आदि।

3. आवेदक को अपना आवेदन पत्र कार्यालय में आवेदन के साथ सभी दस्तावेज जमा करें। आवेदन जमा करने पर एक रसीद या पावती दीजाएगी जो आवेदन पत्र का स्टेट्स जानने के लिए उपयोग होगी।
राशन कार्ड से कट गया है नाम तो कैसे जोड़े

अगर आपका Ration card लिस्ट में से किसी कारण कट गया है या निरस्त हो गया है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्यों कि भारत सरकार के अनुसार अब देश में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू होगा।

अगर आपका राशन कार्ड खाघ अधिकारी रिजेक्ट कर देता है या आपको पात्र नहीं मानता है लेकिन आप पात्र है  और आपका राशन कार्ड किसी ने कैंसिल कराया है या आपने घूस नहीं दी इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया है, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है।आपको इसके लिए कोई  भी शुल्क नहीं देना होगा।  तो यहाँ हम आपको बता देते है कि कैसे आपको शिकयत करनी है। 

●  सबसे पहले अपने स्टेट की ऑफिसियल खाघ विभाग या आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा

●  ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद ाको होम पेज मिलेगा या खुलेगा।

●  इस पेज पर आपको महत्व पूर्ण जान उपयोगी सूचनाएं का सेक्शन मिलेगा।  इसको आपको खोलनाहोगा।  इसमें आपको शिकायतों एक मंडल या जिला वार विवरण  देगा। इस पर आपको करना होगा।

●  जिले बार शिकयत  खोलने के बाद आपने आमने अगला पेज खुल जायेगा।  आपको शाखा या स्तर का चयन करना होगा।

●  इसके पाद आपको शो  बटन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको जिले का विवरण दिखाई देगा। 

●  अब इसमें से अआप अपनी शिकायत को देश सकते है की उसका क्या निस्तारण हुआ है या अधिकारी ने क्या रिपोर्ट लगायी है।

ये भी पढ़ें : जानिए आयुष्मान भारत योजना के बारे में, 5 लाख तक का इलाज मुफ्त  

राशन कार्ड में संशोधन करने की प्रक्रिया

यदि आपके राशन कार्ड में कोई नाम गलत हो गया है या आप अपने किसी नए सदस्य का नाम जुड़वना चाहते है तो ये किए कर सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने ली जरुरत नहीं है। बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और आपके राशन कार्ड में संशोधन हो जायेगा।

●  सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या खाघ आपूर्ति कार्यालय जाना होगा।

●  कार्यालय से आपको एक संशोधन फॉर्म लेना होगा

●  इस संशोधन फॉर्म में मागि गयी सभी जानकारी ठीक ठीक भरनी होगी।

●  फॉर्म के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज या कागजात की फोटो कॉपी लगनी होगी।

●  अब इस फॉर्म को आपको वापस कार्यालय में जमा करा देना होगा। 

कुछ समय बाद आपके राशन कार्ड में संशोधन कर दिया जायेगा। आप कार्यालय जाये तो ध्यान रखे कि ओर्जिनल कागजात साथ में ले कर जाए क्यों कि कई बार इसकी मांग की जाती है।

देश के विभन्न राज्यों की आधिकारिक राशन कार्ड की वेबसाइट

नीचे दी गयी राज्यों की की वेबसाइट पर आप राशन कार्ड् के लिए Click Here पर क्लिक क्लिक करके सीधे जा सकते है।

राज्य                                                    वेबसाइट

उत्तर प्रदेश की वेबसाइट              –        Click Here

बिहार की वेबसाइट                     –        Click Here

दिल्ली की वेबसाइट                     –        Click Here

राजस्थान की वेबसाइट                –        Click Here

उत्तराखंड की वेबसाइट               –        Click Here

मध्य प्रदेश की वेबसाइट               –        Click Here

झारखंड की वेबसाइट                  –        Click Here

छत्तीसगढ़ की वेबसाइट               –        Click Hare

हरियाणा की वेबसाइट                 –        Click Here

पंजाब की वेबसाइट                     –        Click Here

हिमांचल प्रदेश की वेबसाइट        –        Click Here

छतीशगढ की वेबसाइट               –        Click Here

महाराष्ट्र की वेबसाइट                   –        Click Here

गुजरात की वेबसाइट                   –        Click Here

जम्मू कश्मीर की वेबसाइट           –        Click Here

तेलगाना की वेबसाइट                 –        Click Here

पश्चिम बंगाल की वेबसाइट           –        Click Here

केरल की वेबसाइट                     –        Click Here

आंध्र प्रदेश की वेबसाइट              –        Click Here

ये भी पढ़ें: 

कोरोना वायरस क्या है, वायरस के लक्षण, इलाज व जिंदगी बचाने के लिए जरुरी उपाय

ECR और Non-ECR कैटेगरी के पासपोर्ट में क्या अंतर होता है ?  जानिए ।

Bhulekh Khasra Khatauni कैसे देखे ! भुलेख खसरा खतौनी मोबाइल पर देखें 

हवाई जहाज कितनेकिलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है ! रोचक फैक्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *